क्रूड ऑयल महंगा हुआ, जयशंकर बोले- सरकार की स्थिति पर नजर, सप्लाई चेन कंट्रोल में

Updated on 09-03-2026 04:00 PM
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल युद्ध के कारण मिडिल ईस्ट में तनाव पैदा हो गया है। इसका असर भारत में भी दिखाई दिया है। खाड़ी देशों से आने वाले तेल की सप्लाई कम हुई है। साथ ही कीमतों में भी तेजी आई है। आज सोमवार को कच्चा तेल 110 डॉलर प्रति बैरल को पार कर गया। इस बारे में विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सोमवार को राज्यसभा में सरकार का पक्ष रखा।उन्होंने कहा कि भारत सरकार कच्चे तेल की आपूर्ति और क्षेत्र की सुरक्षा स्थिति पर करीबी नजर बनाए हुए है। विदेश मंत्री ने कहा कि पश्चिम एशिया में सुरक्षा स्थिति काफी खराब हुई है। ऐसे में सरकार घटनाक्रम पर लगातार नजर रख रही है। वहीं सरकार ने यह भी स्वीकार किया कि मिडिल ईस्ट में बढ़ते संघर्ष का असर वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ सकता है। इसी वजह से क्रूड ऑयल की स्थिति पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। उन्होंने कहा कि कुछ सप्लाई प्रभावित हुई है, लेकिन इस पर कंट्रोल है।

कच्चे तेल की कीमतें आसमान पर

सोमवार को कच्चे तेल की कीमत प्रति बैरल पहले 100 डॉलर और फिर 110 डॉलर के पार पहुंच गई। ब्रेंट क्रूड ऑयल एक समय 119.50 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया था। यानी इसमें 25 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई थी। वहीं अमेरिकी डब्ल्यूटीआई क्रूड ऑयल भी इसी तेजी के साथ 119.48 डॉलर प्रति बैरल पर था। हालांकि बाद में इसमें कुछ गिरावट देखी गई।

मिडिल ईस्ट में छाया संकट

ईरान-इजरायल युद्ध के कारण मिडिल ईस्ट में संकट छाया हुआ है। खाड़ी देशों से तेल की सप्लाई कम हुई है। इसका कारण होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते तेल के जहाजों का आवागमन प्रभावित होना है। भारत के कच्चे तेल के कुल आयात का करीब आधा हिस्सा इसी रास्ते से होकर गुजरता है। ऐसे में भारत में तेल का संकट गहरा सकता है। हालांकि अब रूस से तेल की सप्लाई बढ़ गई है। वहीं भारत दूसरे विकल्प भी तलाश रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Currency Reserve) में बड़ी गिरावट हुई है। बीते सप्ताह अपना फॉरेन करेंसी एसेट या एफसीए (FCA) भंडार तो घटा ही है। साथ ही…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को कहा कि वॉशिंगटन और नई दिल्ली अगले कुछ महीनों में क्रिटिकल मिनरल्स से जुड़े समझौते को अंतिम रूप देने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran-Israel War) की तपिश इस समय सिर्फ पश्चिम एशिया के देश ही नहीं, बल्कि भारत समेत पूरी दुनिया इससे परेशान है। भारत में देखिए तो हर…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी तेजी आई है। हाल में यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था और अब भी 100…
 14 March 2026
नई दिल्ली: सीबीआई ने 228 करोड़ रुपये के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया धोखाधड़ी मामले में उद्योगपति अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल अंबानी से पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।…
 14 March 2026
नई दिल्ली: प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक ने 2016 में नोटबंदी के दौरान दिल्ली की एक कंपनी की 3.2 करोड़ रुपये की नकदी जमा करने से इन्कार कर दिया था। बैंक…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में टेंशन के बीच होर्मुज स्‍ट्रेट का नाम हर किसी की जुबान पर है। यह ईरान के दक्षिण में पतला पानी का रास्‍ता है। फारस की खाड़ी…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: महेश चूरी पालघर (महाराष्‍ट्र) के गांव बोर्डी के रहने वाले हैं। उन्‍होंने इस गांव में ही बिजनेस का जबरदस्‍त मॉडल खड़ा करके दिखाया है। वह 'चीकू पार्लर' के…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई थी। पश्चिम एशिया में संकट के कारण कच्चे तेल के दाम में तेजी आने से ऐसा हुआ…
Advt.