रफ्तार पकड़ेगी रेल! प्राइवेट कंपनियों को नहीं होगा नुकसान, सरकार करेगी भूमि अधिग्रहण का काम

Updated on 09-03-2026 04:03 PM
नई दिल्ली: रेलवे अपनी एक दशक से भी ज्यादा पुरानी पीपीपी पॉलिसी में बड़े बदलाव की तैयारी में है। इसका मकसद निजी कंपनियों के लिए नीति को आकर्षक बनाना है। प्रस्तावित बदलावों के मुताबिक कन्सेशन पीरियड को बढ़ाकर 50 साल किया जाएगा और भूमि अधिग्रहण की पूरी जिम्मेदारी रेलवे की होगी। अधिकारियों का कहना है कि रिवाइज्ड पॉलिसी इसलिए अहम है क्योंकि रेलवे ने मार्च 2028 तक 35,800 करोड़ रुपये के 15 ऐसे प्रोजेक्ट्स की पहचान है जिन्हें पीपीपी के तहत विकसित किया जाना है। इनमें नई लाइन, मौजूदा लाइनों का दोहरीकरण और स्टेशनों का रिडेवलपमेंट शामिल है।

अभी अधिकांश मामलों में कन्सेशन पीरियड 20 से 35 साल के बीच है। रेलवे के एक अधिकारी ने कहा, 'हमने कुछ प्रोजेक्ट पीपीपी के तहत फाइनल अप्रूवल के लिए भेजे हैं। इन दो अहम बदलावों से प्रोजेक्ट के सामने आ रही सारे जोखिमों का समाधान हो जाएगा।' अभी रेलवे प्रोजेक्ट्स 2012 की पॉलिसीज के तहत बनाए जा रहे हैं।

अब तक की प्रोग्रेस

दिसंबर 2025 तक 16,686 करोड़ रुपये के केवल 18 प्रोजेक्ट ही इस रूट के जरिए पूरे हो पाए हैं। 16,362 करोड़ रुपये के सात प्रोजेक्ट अभी चल रहे हैं। इनमें कोल कनेक्टिविटी और पोर्ट कनेक्टिविटी के प्रोजेक्ट शामिल हैं। अधिकारियों का कहना है कि मौजूदा पॉलिसी के तहत भूमि अधिग्रहण की लागत निजी कंपनी या स्पेशल पर्पज वीकल वहन करती है और रेलवे केवल भूमि अधिग्रहण करती है।एक अधिकारी ने कहा, 'प्रस्तावित बदलावों के तहत भूमि अधिग्रहण की लागत और जमीन लेने की प्रक्रिया को पूरा करने का काम पूरी तरह रेलवे के जिम्मे होगा।' भूमि अधिग्रहण के कारण अक्सर प्रोजेक्ट अटक जाते हैं। हाइवेज में ऐसा देखने को मिला है और इस अनुभव को देखते हुए सरकार नीति में बदलाव करने जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि इसकी शुरुआत हो चुकी है। रेलवे मिनिस्टर अश्विनी वैष्णव ने हाल में गति शक्ति मल्टी-मोडल कार्गो टर्मिनल्स (GCTs) के लिए 50 साल के कन्सेशन पीरियड की घोषणा की थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Currency Reserve) में बड़ी गिरावट हुई है। बीते सप्ताह अपना फॉरेन करेंसी एसेट या एफसीए (FCA) भंडार तो घटा ही है। साथ ही…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को कहा कि वॉशिंगटन और नई दिल्ली अगले कुछ महीनों में क्रिटिकल मिनरल्स से जुड़े समझौते को अंतिम रूप देने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran-Israel War) की तपिश इस समय सिर्फ पश्चिम एशिया के देश ही नहीं, बल्कि भारत समेत पूरी दुनिया इससे परेशान है। भारत में देखिए तो हर…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी तेजी आई है। हाल में यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था और अब भी 100…
 14 March 2026
नई दिल्ली: सीबीआई ने 228 करोड़ रुपये के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया धोखाधड़ी मामले में उद्योगपति अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल अंबानी से पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।…
 14 March 2026
नई दिल्ली: प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक ने 2016 में नोटबंदी के दौरान दिल्ली की एक कंपनी की 3.2 करोड़ रुपये की नकदी जमा करने से इन्कार कर दिया था। बैंक…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में टेंशन के बीच होर्मुज स्‍ट्रेट का नाम हर किसी की जुबान पर है। यह ईरान के दक्षिण में पतला पानी का रास्‍ता है। फारस की खाड़ी…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: महेश चूरी पालघर (महाराष्‍ट्र) के गांव बोर्डी के रहने वाले हैं। उन्‍होंने इस गांव में ही बिजनेस का जबरदस्‍त मॉडल खड़ा करके दिखाया है। वह 'चीकू पार्लर' के…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई थी। पश्चिम एशिया में संकट के कारण कच्चे तेल के दाम में तेजी आने से ऐसा हुआ…
Advt.