पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस पर कितने बढ़ेंगे दाम? मिडिल क्लास पर मंडरा रहे महंगाई के बादल

Updated on 12-05-2026 01:45 PM
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल ने भारत को भी अपनी चपेट में ले लिया है। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के कारण भारतीय तेल कंपनियों को नुकसान हो रहा है, क्योंकि देश में पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी नहीं हुई है। सरकारी तेल कंपनियों को रोजाना 1600 से 1700 करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है। ऐसे में अब माना जा रहा है कि देश में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की कीमत में जल्द बढ़ोतरी हो सकती है। लेकिन सवाल है कि ये चीजें कितनी महंगी होंगी?

पश्चिम एशिया में तनाव और होर्मुज पर नाकेबंदी के चलते कच्चे तेल की कीमतों में आग लगी हुई है। आज मंगलवार को भी कच्चे तेल की कीमत उछल गई। अभी ब्रेंट क्रूड 105 डॉलर प्रति बैरल पर है। वहीं अमेरिकी क्रूड डब्ल्यूटीआई भी करीब 99 डॉलर प्रति बैरल पर बना हुआ है। हाल में कच्चे तेल की कीमत 125 डॉलर प्रति बैरल को पार गई थी। तेल की बढ़ती कीमतों से तेल कंपनियों पर दबाव बना हुआ है।

कब और कितनी बढ़ सकती है कीमत?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत में 15 मई के बाद पेट्रोल, डीजल और घरेलू एलपीजी समेत ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है। इंडिया टुडे के मुताबिक ईंधन की कीमतों में इतनी वृद्धि हो सकती है:
  • पेट्रोल और डीजल: कीमतों में 4 से 5 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी देखी जा सकती है।
  • LPG सिलेंडर: खाना पकाने वाली गैस की कीमतों में 40 से 50 रुपये तक का इजाफा हो सकता है।
  • क्या एकदम से बढ़ेंगे दाम?

    राहत की बात यह है कि एक्सपर्ट एकमुश्त भारी बढ़ोतरी के बजाय क्रमिक वृद्धि (Gradual Hike) की उम्मीद कर रहे हैं। सरकार मुद्रास्फीति (Inflation) के झटके से बचने के लिए 2 से 4 रुपये की किश्तों में कीमतें बढ़ा सकती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 May 2026
नई दिल्‍ली: सोने और चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी में बढ़ गई। सरकार ने इसे 6 फीसदी से बढ़ाकर 15 फीसदी कर दिया है। थिंक टैंक जीटीआरआई का मानना है कि…
 13 May 2026
नई दिल्‍ली: भारत के आत्‍मनिर्भरता के प्रयास चीन को चुभ रहे हैं। सोलर एनर्जी और आईटी जैसे क्रिटिकल सेक्‍टर में भारत की स्‍कीमें (मसलन पीएलआई स्‍कीम) की राह में वह…
 13 May 2026
नई दिल्ली: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ( RBI ) इस साल केंद्र सरकार को अब तक का सबसे बड़ा डिविडेंड दे सकता है। सूत्रों के मुताबिक, यह रकम सरकार को…
 13 May 2026
नई दिल्ली: कैब सर्विस कंपनी उबर भारत में अडानी ग्रुप के साथ मिलकर पहला डेटा सेंटर स्थापित करेगी। इसकी वजह देश का कंपनी के लिए बड़े इनोवेशन हब के रूप…
 12 May 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल ने भारत को भी अपनी चपेट में ले लिया है। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के…
 12 May 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में कारण के कारण दुनियाभर में कच्चे तेल का संकट पैदा हो गया है। इससे भारत भी अछूता नहीं रहा है। हालांकि भारत में पेट्रोल, डीजल…
 12 May 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव, कच्चे तेल की बदलती कीमतों और दुनिया भर में आर्थिक सुस्ती की चिंताओं के बीच अप्रैल के महीने में इक्विटी म्यूचुअल फंड में होने…
 12 May 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम एशिया में जारी संकट को कोरोना महामारी के बाद सबसे बड़ा संकट बताते हुए लोगों से तेल बचाने की अपील की है। ईरान…
 12 May 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान युद्ध को कोरोना महामारी के बाद सबसे बड़ा संकट बताते हुए लोगों से फ्यूल बचाने, विदेश यात्रा और सोने की खरीद से परहेज…
Advt.