वॉरेन बफे के 'दोस्त' ने गुरुग्राम में खरीदा अल्ट्रा लग्जरी फ्लैट, कौन हैं इसके खरीदार अजि‍त जैन?

Updated on 24-02-2026 01:52 PM
नई दिल्ली: गुरुग्राम अल्ट्रा लग्जरी फ्लैट का बड़ा हब बना रहा है। यहां के डीएलएफ द कैमेलियास में अजि‍त जैन ने 85 करोड़ रुपये का आलीशान फ्लैट खरीदा है। फ्लैट का साइज 7400 वर्ग फुट है। अजि‍त जैन मशहूर अमेरिकी निवेशक और बर्कशायर हैथवे के चेयरमैन वॉरेन बफे (Warren Buffett) के भरोसेमंद एग्जीक्यूटिव्स हैं। वह बर्कशायर हैथवे में इंश्योरेंस ऑपरेशंस के वाइस चेयरमैन हैं। अजि‍त जैन नॉन-रेजिडेंट इंडियंस (NRIs) हैं। वह हाल ही में दिल्ली आए थे ताकि इस प्रॉपर्टी की खरीद को फाइनल कर सकें। अजित जैन आईआईटी- खड़गपुर के स्टूडेंट रहे हैं।

इकनॉमिक टाइम्स के मुताबिक इस डील के बारे में एक सूत्र ने बताया कि एनआरआई पहले से ही डीएलएफ के अल्ट्रा-लग्जरी फ्लैट्स में 25% से ज्यादा का योगदान देते हैं। अजि‍त जैन ऐसे ही एक बहुत बड़े एनआरआई हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह के प्रोजेक्ट्स में मिलने वाली सुविधाएं उन लोगों के लिए सबसे बड़ा आकर्षण होती हैं जो कुछ महीनों के लिए भारत में रहना चाहते हैं। अजि‍त जैन को अमेरिका में सबसे प्रभावशाली भारतीय बिजनेस लीडर्स में से एक माना जाता है।

कोरोना के बाद बदल गया खरीदारी का तरीका

रियल एस्टेट एक्सपर्ट्स का कहना है कि कोरोना महामारी के बाद से बहुत अमीर लोग अलग-अलग बंगलों की बजाय गेटेड कम्युनिटी वाले अपार्टमेंट्स को ज्यादा पसंद कर रहे हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि वे एक ही जगह पर सारी सुविधाएं इस्तेमाल कर सकते हैं। हाल ही में एक बड़े इंडस्ट्रियलिस्ट ने डीएलएफ के नए सुपर लग्जरी प्रोजेक्ट 'द डहलियास' में करीब 380 करोड़ रुपये में चार फ्लैट खरीदे थे। यह देश के सबसे महंगे अपार्टमेंट डील्स में से एक थी।

गुरुग्राम में तेजी से बढ़ रहीं कीमतें

गुरुग्राम में प्रॉपर्टी की कीमतें बहुत तेजी से बढ़ी हैं। साल 2025 में गुरुग्राम ने प्रॉपर्टी के मामले में दिल्ली के लुटियंस जोन को भी पीछे छोड़ दिया। यहां प्रति वर्ग फुट कीमत मुंबई से भी ज्यादा हो गई है और यह लंदन और दुबई के बराबर पहुंच गई है।

100 करोड़ या इससे ज्यादा की डील

  • कुछ समय पहले ब्रिटिश बिजनेसमैन सुखपाल सिंह अहलूवालिया ने 11,416 वर्ग फुट का एक अपार्टमेंट 100 करोड़ रुपये में खरीदा था।
  • पिछले साल इन्फो-एक्स सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी ने अपने डायरेक्टर ऋषि पार्टी के जरिए 16,000 वर्ग फुट का एक पेंटहाउस 190 करोड़ रुपये में खरीदा था।

अल्ट्रा लग्जरी फ्लैट में गुरुग्राम आगे

गुरुग्राम अब भारत का सबसे तेजी से उभरता हाई-एंड लग्जरी रेजिडेंशियल मार्केट बनकर सामने आया है। India Sotheby's International Realty (ISIR) और CRE Matrix की ताजा ‘हाई-एंड लग्जरी हाउसिंग रिपोर्ट’ के मुताबिक साल 2025 में 10 करोड़ रुपये और उससे अधिक कीमत वाले मकानों की कुल बिक्री 24,120 करोड़ रुपये तक पहुंच गई। साल 2025 में गुरुग्राम के अल्ट्रा-लग्जरी सेगमेंट के लिए ऐतिहासिक वर्ष रहा। कुल बिक्री मूल्य के आधार पर गुरुग्राम ने साल 2025 में मुंबई को भी पीछे छोड़ दिया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 May 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल ने भारत को भी अपनी चपेट में ले लिया है। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के…
 12 May 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में कारण के कारण दुनियाभर में कच्चे तेल का संकट पैदा हो गया है। इससे भारत भी अछूता नहीं रहा है। हालांकि भारत में पेट्रोल, डीजल…
 12 May 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव, कच्चे तेल की बदलती कीमतों और दुनिया भर में आर्थिक सुस्ती की चिंताओं के बीच अप्रैल के महीने में इक्विटी म्यूचुअल फंड में होने…
 12 May 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम एशिया में जारी संकट को कोरोना महामारी के बाद सबसे बड़ा संकट बताते हुए लोगों से तेल बचाने की अपील की है। ईरान…
 12 May 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान युद्ध को कोरोना महामारी के बाद सबसे बड़ा संकट बताते हुए लोगों से फ्यूल बचाने, विदेश यात्रा और सोने की खरीद से परहेज…
 09 May 2026
नई दिल्‍ली: थिंक टैंक जीटीआरआई ने शुक्रवार को चेतावनी दी। उसने कहा कि भारत को अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते (बीटीए) में जल्दबाजी करने से बचना चाहिए। वजह यह है…
 09 May 2026
नई दिल्‍ली: भारत और पाकिस्‍तान में फिर एक बड़ा फर्क दिखाई दिया है। पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच जब भारत एनर्जी सप्‍लाई सुनिश्चित के लिए सॉल्‍यूशन ढूंढने में जुटा…
 09 May 2026
नई दिल्‍ली: राष्‍ट्रपति बनने के तुरंत बाद वियतनाम ी लीडर टो लैम चीन गए तो बहुत कम लोग हैरान हुए। हर बड़ा वियतनामी लीडर ऐसा करता रहा है। यह आर्थिक जरूरत…
 09 May 2026
नई दिल्ली: इंटरनेट कंपनी गूगल ( Google ) भारत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) इंफ्रास्ट्रक्चर, सर्वर और ड्रोन निर्माण के क्षेत्र में निवेश की संभावनाएं तलाश रही है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव…
Advt.